Tuesday, May 21, 2013

फिर भी कुछ छुट जाएगा


क्यूं चाहता है मन 
गुजरना उन रास्तों से
अकेले हो जाने का बैचेन करता संशय है जहाँ
अनजाने सायों के बीच
सही गलत के दो पायों के बीच

बिखरती हसीं की खोज का ये रास्ता
अक्सर सडक से पगडंडियों पर उतार देता है
इक अंतहीन यात्रा के लिए..

जल संकट से जुड़्ने लगी है बिहार की धरती



आज विश्व की लगभग 60 करोड़ आबादी जल संकट का सामना कर रही है. अदूरदर्शी आर्थिक विकास, बढती जनसंख्या, औघोगिकीकरण, शहरीकरण और हरित क्रान्ति के साइड इफ़ेक्ट की वजह से भारत में भी जल संकट व जल प्रदुषण निरंतर बढ्ता जा रहा है. सर्वेक्षण बताते है कि पेय योग्य 2% जल का 70% भाग दूषित हो गया है और अधिकतर क्षेत्रों में भूगर्भ जल का स्तर 7 से 10 फ़ीट प्रतिवर्ष निचे जा रहा है. इस आकड़े मे बिहार की भी वैसी ही भागीदारी है. इसलिए स्वच्छ पेयजल प्रबंधन और भूगर्भ जल का संरक्षण 21 वीं सदी के बिहार की वास्तविक चुनौती है.
प्रांत के कई जिले जल संरक्षण की ओर से निश्चिंत दिखायी देते हैं- खासकर उत्तरी बिहार के क्षेत्र. जबकि वास्तविक स्थिति ठीक इसके उलट है. कभी समस्तीपुर जिले में जल की समस्या ना के बराबर थी, पर आज वहाँ भूगर्भ जल-स्तर काफ़ी नीचे चला गया है. तलाब व पोखर सूख चुके हैं. कुल 37462 में से लगभग 10000 चापाकल बेकार पड़े हैं. उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर पुरे प्रांत में बड़े पैमाने पर सब्जी उत्पादन के लिये जाना जाता है. अब जबकि पानी की कमी हो रही है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पह्चान कब तक कायम रह पायेगी.
लोक स्वास्थय अभियंत्रण विभाग, भागलपुर का एक माह का आँकड़ा बताता है कि शहर के उत्तरी क्षेत्र में जल्स्तर 10 से 15 फ़ीट नीचे चला गया है, जबकि दक्षिणी क्षेत्र में 70 से 75 फ़ीट नीचे. और तो और, जल संकट से जूझ रहे शहर में एक भी तालाब नही है और ना ही कोई तकनीक इजाद की गई है. हाँ, हाल के वर्षों में सरकारी बोरिंग की व्यवस्था कुछ जगहों पर की जा रही है. कमोबेश यही हाल बाढ़ की नगरी कहे जाने वाले जिले खगड़िया की भी है जहाँ लोग पानी में आरयन, आर्सेनिक, व नाइट्रेट की ज्यादा मात्रा पाए जाने से परेशान हैं. दूसरे जिलों की अपेक्षा खगड़िया मे कुंए और तालाबों की संख्या काफ़ी अधिक थी, पर आज इन्हें पाटकर बहुमंजिली इमारतें खड़ी की जा रही हैं. जल प्रदूषण से बचाव की दिशा में स्वंयसेवी संस्था ‘समता’के द्वारा ‘मटका फ़िल्टर’ विधि और ‘मेघ पाईन’ अभियान चलाया जा रहा है.
वास्तव में, 2008 में आई भयानक कोशी आपदा (बाढ़) ने प्रभावित जिलों जैसे मधेपुरा, अररिया, सुपौल, सहरसा आदि के भूगर्भ जल की पारिस्थितिकी में बड़ा परिवर्तन ला दिया है. पेट और त्वचा से संबंधित रोगों का प्रसार तेजी से हुआ है. साथ हीं, कई चापाकल भी जल स्तर नीचे जाने की वजह से सूखने लगे हैं.
विशेषग्य बताते हैं कि नदी, तालाब व कुंए को बचाने से हीं जल संरक्षण की कल्पना को हकीकत की जमीन पर उतारा जा सकता है. इस्तेमाल लायक पानी के लिये वाटर हार्वेस्टिंग जरुरी है. राज्य में जल संचय के पुराने तरीके व विधियों को अपनाने की योजना पर काम चल रहा है. राज्य के 17 जिलों के करीब 1635 आहर-पाईन को फिर से जीवित करने की योजना बनाई गई है. इसके अलावा, 23 जिलों में रुफ टाउप रैन वाटर हार्वेस्टिंग की योजना स्वीकृत की गयी है. मगर इन योजनाओं पर हो रहा काम बहुत धीमा है.
राज्य सरकार ने बिहार भूगर्भ जल अधिनियम 2006 बनाया जिसपर राज्यपाल की मुहर 2007 में लगी. इसके तहत भूगर्भ जल प्राधिकरण का गठन कर बड़े पैमाने पर नल्कूप व कुंए खोदने की बात कही गई है. परंतु जमीनी स्तर पर इसका कहीं कोई असर नही दिखता क्योंकि इस कानून को अबतक लागू ही नही किया जा सका है. बावजूद इसके, कहीं कहीं उम्मीद की किरण दिख जाती है. जैसेकि पुर्णिंया जिले में रैन वाटर हार्वेस्टिंग योजना के तहत काम हो रहा है. अन्य उपायों मे बागमती बहुघेशीय परियोजना व मोकामा टाल क्षेत्र में पानी के आर्थिक विकास के लिए उपयोग शामिल है. परंतु सबसे ज्यादा जरुरी है – जल संरक्षण की योजनाओं पर ईमानदारी से कार्य करना, जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना, जल संरक्षण के लिये जन-मानस को पानी के महत्व से अवगत व जागरुक करना. इन उपायों को अपनाए बिना जल संरक्षण दूर की कौड़ी है.

आखिर जाएं भी तो कहाँ


सदियों से विकासशील देशों मे रोजगार की तलाश में अपने घर या गाँव से बाहर किसी अन्य राज्य या क्षेत्रों में प्रवासीकरण होता रहा है. भारत में खासकर बिहार में प्रवासीकरण की यह दर बहुत ज्यादा है और इसमें कृषक मजदुरों का प्रतिशत सबसे अधिक है. राष्ट्रीय नमुना सर्वेक्षण के वर्ष 2005 के आंकडे बताते हैं कि देश में कुल बेरोजगारों का लगभग 74% ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं और इसमें भी मजदूरों की सन्ख्या सर्वाधिक है. इतिहास पर नजर डालें तो स्थिति दयनीय नजर आती है. 1931 की जनसंख्या के आंकडे बताते है कि भारत की कुल कृषक जनसंख्या का 1/3 भाग मजदुर था. इसके बाद की हरेक जनगणना मे कृषक मजदुरों की संख्या बढती गयी. 2001 की जनसांख्यिकी के मुताबिक बिहार में कुल मजदुरों में 37.25% कृषक मजदुर हैं. और विडंबना तो यह है कि बिहार के अंदर भी इस मामले में क्षेत्रीय असमानता मौजूद है. पुर्वी बिहार में 68%, उत्तरी पुर्वी बिहार में 90%, दक्षिणी बिहार में 55%. इन बातों का सीधा मतलब है कि एक तरफ़ तो कृषक मजदुरों की संख्या बढ रही है, लेकिन दूसरी तरफ़ किसानो की संख्या घट रही है.
आजादी के बाद से हीं असमान क्षेत्रीय विकास और कुछ खास हिस्सों में आधुनिक उद्योगों का केन्द्रीकरण किया गया. इससे उन स्थानों के इर्द-गिर्द थोड़े से लोगों का जीवन स्तर भी उपर उठा. लेकिन इसमें अन्तनिर्हित प्रक्रिया के चलते देश का विशाल हिस्सा, खासकर ग्रामीण आर्थिक जीवन के हाशिये पर चला गया, जिसमें बेरोजगारी जीवन की स्थायी स्थिति बन गई. और ऐसी स्थिति में पलायन एक विवशता बन गई.

यह सर्वग्यात तथ्य है कि बिहार से आमतौर पर कृषक मजदुरों का पलयान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जैसी विकसित जगहों पर होता है जबकि गैर कृषक मजदूर गुजरात और महाराष्ट्र जैसे औघोगिक राज्यों का रुख करते हैं.अधिकतर प्रवासीकरण मौसमी होता है और बदलती परिस्थितियों में मजदूरी न केवल अनुसूचित जाति का हीं पेशा रह गयी है, पिछडी जाति और ऊचीं जातियों के लोग भी बाहर् के प्रदेशों में काम की तलाश में जा रहे हैं. ऱाज्य के अमुमन हरेक रेलवे स्टेशनों से प्रवासी मजदूरों के लिये विशेष ट्रेनें चलायी गयी हैं जो आमतौर पर भरी रह्ती हैं. यह दर्शाता है कि राज्य मे कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्यवन के बावजूद गरीबों की बेरोजगारी दर मे कोई खास कमी नही आई है. इस पलायन से बिहार की अर्थव्यवस्था को खासा नुकसान होता है. आज के ग्रामीण बिहार का सच यह है की गाँव मे काम लायक मजदूर नही मिलते, किसानी का धंधा मंदा हो गया है.
इस परिदृश्य का एक दुसरा पहलु है- जातीवादी व्यवस्था. बिहार मे अभी भी जातीवाद का असर मारक है और अन्याय व शोषण की दुनिया से बाहर निकलकर गरीब एक तरह की रहात महसूस करते हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की कृषि विकास दर में कमी आई है और लक्षित 4% की वृद्धि दर को नही पाया जा सका है; जबकि सेवा क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. बिहार के हालात भी कुछ ऐसे हीं हैं.

Wednesday, May 8, 2013

Dimmed Colors of Rich Art: Devastation of Madhubani Painting


Popular art is the expression of people’s sensitivity. Importance of popular art reside in the fact that it simultaneously creates a form of artistic expression while revealing the psychology of the society from which it emerges, reflecting its moral values and customs.
Mithila painting, also known as Madhubani painting, is in its originality an art form practiced by the women of all castes and communities of the region. The women of this country from time immemorial have been involving themselves in the various forms of creativity. The best one can find in their creativity is the relationship between nature, culture and human psyche. Also they use only those raw materials, which are available easily in abundance in the locality they are surrounded with. Through folk paintings and other forms of art they express their desire, dream, expectation and amuse themselves. It is a parallel literacy by which they communicate their aesthetic expression.
Madhubani is the heartland where the paintings are more profuse than elsewhere. “The region’s rich vegetation so impressed ancient visitors that they called it Madhubani, ‘Forest of Honey’. In Mithila a woman does painting on the wall, surface, movable objects, and canvas; makes images of gods, goddesses, animals and mythological characters from the lump of clay; prepares objects such as baskets, small containers, and play items from sikki grass; does embroidery on quilt – popularly known as kethari and sujani; sings varieties of ritual and work songs. These artistic activities are done by a lady as a routine work that makes her a complete creative personality: a singer, a sculptor, a painter, an embroidery design maker and what not! Without knowing these primary details one may not understand the aesthetic wonder of Mithila paintings.  From generation to generation the women of Mithila have produced a vigorous distinctive painting.
That this traditional art has survived the innumerable vicissitudes of history is due, first of all, to the social organization of Mithila, one based on the village community, in whose corporate life the women have clearly understood roles. Beyond their extended families, the women artists work for a rural society with whose requirements they are perfectly acquainted. It This communal village life is strengthened and sustained by the universal prevalence of social gatherings, traditional storytelling, dancing and singing festivities and ceremonies, processions and rituals.The source of folk art of Madhubani lie on the dim areas of silence, of the approximation to the heightened moments of creation itself.
…………………………………………
Ironically, while there has been little recent interest in Mithila painting in India, it is becoming well known and much appreciated in other parts of the world. There have been numerous exhibitions of Mithila paintings either alone, or with other Indian art forms, in the US, France, Germany, Switzerland as well as those regularly organized by Tokio Hasegawa in Japan. These exhibitions often result in sales of paintings and the production of an illustrated catalogue. Aside from the Mithila Museum in Japan, there are now large collections of Mithila paintings and photos of paintings from the 1930s and 1940s from the Richard and Mildred Archer in the British Library, in San Francisco Asian Art Museum, the Berkeley Art Museum, the Oberlin University Museum, the Syracuse University Library, the University of Florida Museum, Heidelberg University, and no doubt others.
However, despite the work of Jyotindra Jain at the Craft Museum, his book on Ganga Devi, and a number of National and Bihar state awards, recognitions and helpful hands of so called ‘Outsiders’ , several exhibitions for promotion of the art , appreciation of Mithila painting within India has generally declined. Undoubtedly there are numerous explanations for this.  But central among them must be the stacks of repetitive, mass-produced, and supposedly “traditional,” “Madhubani paintings” found at Dilli Haat, various melas, and urban emporia.  These images are the products of a sub-set of the painters who, rather than reflecting their own experience and perceptions of themselves and the world around them, simply see painting as a tool with which to produce standardized images to meet the demand of dealers who claim the only market for their paintings is from the Indian and foreign tourists seeking a “traditional” painting to put on their wall.  For many of these painters, such paintings, even if they are paid little for them, are an essential, sometimes a sole source of family income. Unfortunately, the repetition of this narrow range of hastily done paintings has, in the eyes of the more discerning public, devalued Mithila painting, undercutting appreciation for its more innovative imagery and its capacity to serve as a broader language of contemporary expression.


Natural Source of Energy


चुटकुले की खासियत और खुबसूरती क्या है? यह हमें सहजता से ऊर्जा प्रदान करता है, यह बिजली के छोटे से झटके की तरह है जो आपकी सोयी हुई आत्मा को जगा देता है. और हाँ, मानो ना मानो, चुटकुले सुनते समय आप सजगता के शीर्ष पर होते है...
....................................
एक आदमी ने अपने दोस्त से बडी निराशा के साथ कहा मेरी पत्नी की याददाश्त बहुत ही खराब है.
दोस्त ने पुछा क्या तुम कहना चाहते हो कि वो सब कुछ भूल जाती है.
आदमी ने खींजते हुए कहा जी नहीं , वो सब कुछ याद रखती है.
......................................
एक स्कूल मे अध्यापक ने छात्रों से कहा अच्छा, और किसी को कुछ पुछना तो नही है ?
एक छात्र खडा हुआ. उसने कहा सर, मुझे पुछना है. यह आपने ना जाने क्या लिख दिया है मेरी नोटबुक में. मैं इसे पढ नही पा रहा हुँ. जरा बता दें कि आपने क्या लिखा है?
अध्यापक क्रोध से आगबबूला हो गया. उसने कहा अरे उल्लू के पट्ठे, इतना भी नही पढ सकता. साफ़ तो लिखा है कि सुंदर अक्षर लिखने की आदत डालो.