चुटकुले की खासियत और खुबसूरती क्या है? यह हमें सहजता से
ऊर्जा प्रदान करता है, यह बिजली के छोटे से झटके की तरह है जो आपकी सोयी हुई आत्मा
को जगा देता है. और हाँ, मानो ना मानो, चुटकुले सुनते समय आप सजगता के शीर्ष पर
होते है...
....................................
एक आदमी ने अपने दोस्त से बडी निराशा के साथ कहा “ मेरी पत्नी की याददाश्त बहुत ही खराब है.”
दोस्त ने पुछा “ क्या तुम कहना
चाहते हो कि वो सब कुछ भूल जाती है.”
आदमी ने खींजते हुए कहा “ जी नहीं , वो सब कुछ याद रखती है.”
......................................
एक स्कूल मे अध्यापक ने छात्रों से कहा “अच्छा, और किसी को कुछ पुछना तो नही है ?”
एक छात्र खडा हुआ. उसने कहा “सर, मुझे पुछना है. यह आपने ना जाने क्या लिख दिया है मेरी
नोटबुक में. मैं इसे पढ नही पा रहा हुँ. जरा बता दें कि आपने क्या लिखा है?”
अध्यापक क्रोध से आगबबूला हो गया. उसने कहा “ अरे उल्लू के पट्ठे, इतना भी नही पढ सकता. साफ़ तो लिखा है
कि सुंदर अक्षर लिखने की आदत डालो.”
No comments:
Post a Comment